सदर: बेली गांव में सड़क पर लगे बालू-गिट्टी के ढेर हटाए गए, राहगीरों ने राहत की सांस ली
Sadar, Allahabad | Oct 20, 2026
गंगा नगर (वार्ड संख्या 42) के बेली गांव के पास मुख्य सड़क पर लंबे समय से फैला अतिक्रमण और निर्माण सामग्री का साम्राज्य आखिरकार खत्म हो गया है। सड़क पर बालू और गिट्टी का ढेर लगाए जाने से आवागमन बाधित हो रहा था, जिसे 'पब्लिक ऐप में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर पूरे मलबे को हटवा दिया है।