अरनोद: अरनोद में 14 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतगणना होगी, 5 टेबल पर वोटों की गिनती, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
अरनोद में पहली बार नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा। नगरपालिका अरनोद के वार्ड सदस्यों के चुनाव की मतगणना सुबह 7 बजे से ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय अरनोद में शुरू होगी। मतगणना के लिए 5 टेबल की व्यवस्था की गई है। करीब 40 कर्मचारी मतगणना कार्य में लगाए जाएंगे और 4 राउंड में मतगणना पूरी होने की संभावना है।