कोईलवर: हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महादेव चक सेमरिया से देसी कट्टा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कोईलवर थाने की पुलिस ने गदहिया बालू घाट पर हुई हत्या कांड मे फरार चल रहे आरोपित रवि कुमार उर्फ पुटुस राय को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक देसी कट्टा व 10 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। बता दें कि आरोपित हत्या मामले सहित नौ अन्य मामले में फरार चल रहा था। एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।