कोईलवर: कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
कोईलवर स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृत युवक के छोटा भाई शंकर कुमार ने बताया कि कोईलवर मानसिक आरोग्यशाला से भाई का इलाज करा कर हम लोग आरा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हेतु कोईलवर स्टेशन पर आए हुए थे। तभी यह घटना घट गई।