कोईलवर: बिशनपुर स्थित बधार से पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब किया जब्त, धंधेबाज को किया गया जेल
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान गुरुवार को पुलिस ने शाम के 4:30 बजे 5 लीटर महुआ शराब जब्त की है। वहीं पुलिस ने धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज राजू राम है जो विशुनपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के बिशनपुर अवस्थित बधार में किया है।