कोईलवर: कोइलवर अंचल कार्यालय में अंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर आयोजित किया गया एक दिवसीय धरना
शुक्रवार को कोईलवर अंचल कार्यालय के प्रांगण में अंबेडकर पर अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओ ने एकदिवसीय धरना दिया। धरना सुबह के 11:00 बजे से शुरू हुआ जो दिन के 3:00 बजे तक चला ।इस धरने की अध्यक्षता मानवाधिकार आयोग की कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने किया। धरना में उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।