पटना ग्रामीण: सांसद मीसा भारती ने कहा, महागठबंधन के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देंगे न्योता
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी सांसद मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब भोजपुरी गाने सुन रहे हैं। वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा है कि महागठबंधन की जब सरकार बनेगी तो शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हम लोग न्योता देंगे।