पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को खतरा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की केंद्र सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। तेज प्रताप यादव को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इसे लेकर जब तेज प्रताप यादव से सवाल पूछा गया तो रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्हें खतरा है इसीलिए केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।