पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव से सवाल, क्या तुम्हारे माता-पिता ने किसी को आरक्षण दिया?
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए रविवार सुबह करीब 10:00 बजे कहा कि जिन लोगों ने चारा खाया और अलकतरा पिया वह लोग हम पर सवाल उठा रहे हैं। मौके पर सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव से यह भी पूछा है कि तुम्हारे माता-पिता ने क्या एक भी आरक्षण दिया है।