पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, गड़बड़ करने वालों को करने दीजिए, कुछ नहीं होगा
सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में EVM से निकलने वाली हजारों VVPAT पर्चियां मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार सुबह करीब 10:00 बजे कहा कि इस मामले को इलेक्शन कमीशन को देखना चाहिए, हमारा काम सिर्फ इलेक्शन कमीशन को जानकारी देना था। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि हमें वोट इतना मिल रहा है की गड़बड़ करने वाला गड़बड़ करेगा तब भी कुछ नहीं होगा।