पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सवाल, पीएम नरेंद्र मोदी ने किसका आरक्षण खत्म किया?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं आज यानी कि रविवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं विपक्ष के द्वारा बार-बार आरक्षण का मुद्दा उठाए जाने के सवाल पर रविवार सुबह करीब 10:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसका आरक्षण खत्म किया है।