पटना ग्रामीण: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने महागठबंधन और लालटेन को बिहार की खुशियों को खाने वाली पार्टी बताया
अभिनेता से नेता बने सांसद मनोज तिवारी ने महागठबंधन और खासकर राजद पर खूब हमला बोला है। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मनोज तिवारी ने महागठबंधन और लालटेन को बिहार की खुशियों को खाने वाली पार्टी बताया है। मनोज तिवारी ने कहा कि चारा और बिहार के लोगों का हक खाने वाले महागठबंधन का हीं परिचय है।