राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैम्प, यमुनानगर
कक्षा XI-F में मॉनिटर चुनाव 2026-27 का आयोजन
यमुनानगर, 07 अगस्त 2026:
कक्षा इंचार्ज-कम-रिटर्निंग ऑफिसर श्री देवेंद्र कुमार शर्मा, PGT Political Science ने बताया कि आज कक्षा 11वीं-F के लिए एक छात्र एवं एक छात्रा मॉनिटर का चुनाव किया जाना था। इस उद्देश्य से विद्यालय में आज लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से मॉनिटर चुनाव करवाए गए। चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थियों में चुनाव के प्रति जागरूकता लाना है और ये एक्टिविटी इनके विषय पॉलिटिकल साइंस से सम्बंधित है ।हमारा मुख्य उद्देश्य ये भी है कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल माध्यम के जरिए भी समझाया जाए जिससे उनको प्रैक्टिकल जानकारी भी मिल सके और विषय के प्रति भी इनका रुझान बड़े ताकि आने वाले समय में ये एक्टिविटी इनके काम आ सके ।
कक्षा के कुल 58 विद्यार्थियों में से 53 विद्यार्थियों ने मतदान किया। एक मत निरस्त होने के बाद कुल 52 मत वैध पाए गए। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 91.38% रहा।
मॉनिटर पद के लिए कुल 5 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 3 छात्र एवं 2 छात्राएँ शामिल थीं।
चुनाव परिणाम
बालक मॉनिटर — गौरव कुमार : 31 मत
बालिका मॉनिटर — जानवी : 36 मत
अन्य उम्मीदवारों में गौतम को 11, रौनक को 10 तथा सोनम को 16 मत प्राप्त हुए। परिणामस्वरूप गौरव कुमार एवं जानवी को क्रमशः बालक एवं बालिका मॉनिटर निर्वाचित घोषित किया गया।
लोकतंत्र की व्यवहारिक सीख — Learning by Doing
श्री देवेंद्र कुमार शर्मा ने आगे बताया कि Political Science एक Practical Subject है और इसी कारण इसके साथ “Science” शब्द का प्रयोग किया जाता है। विद्यार्थियों ने इस चुनाव के माध्यम से Political Science की इसी Practical प्रकृति की एक झलक प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी लोकतंत्र, मतदान, प्रतिनिधित्व, निष्पक्षता, उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व जैसे सिद्धांतों को केवल पुस्तकों में पढ़ने के बजाय “करके सीखने” (Learning by Doing) की Philosophy को अपनाकर व्यवहारिक रूप से समझते हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पोलिंग पार्टी एवं चुनाव व्यवस्था
चुनाव को सुचारू, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए गठित पोलिंग पार्टी ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
Returning Officer — श्री देवेंद्र कुमार शर्मा
Presiding Officer — आरती
Assistant Presiding Officer — रजनी
Polling Officer-1 — कशिश
Polling Officer-2 — हीना
उम्मीदवारों की ओर से नियुक्त Polling एवं Counting Agents के रूप में पिंकी, सिमरन, प्रियांशु, हर्षित एवं शुभम ने भी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।
शिक्षकों की उपस्थिति
चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमती रेखा गुप्ता -Vice Principal, श्री कमल मदान - पीजीटी गणित, श्री सुशील कुमार — PGT History, श्री आशीष रोहिल्ला — Multimedia तथा श्री सतीश मिश्रा — PGT English शामिल रहे।
प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएँ
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सूरज भान जी ने नवनिर्वाचित मॉनिटर गौरव कुमार एवं जानवी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य जी ने कहा कि विद्यार्थियों को इसी प्रकार आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ स्वीकार करनी चाहिए तथा अपने साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना चाहिए।
विद्यालय परिवार की ओर से नवनिर्वाचित मॉनिटर्स को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। यह चुनाव विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को व्यवहारिक रूप से समझने तथा “करके सीखने” की अवधारणा को अनुभव करने का एक सार्थक अवसर रहा।
Haryana, India | Aug 7, 2026