Public App Logo
Profile Picture

Awaaz Haryana Ki

@Awaazharyanaki
347Followers
0Following
पिहोवा, कुरुक्षेत्र व करनाल की तरफ से कपाल मोचन मेले मे पहुंचने श्रद्धालुओं के लिए के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान*
                  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कपाल मोचन मेला 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला यातायात पुलिस की ओर से विशेष रूट प्लान जारी किया गया है। खासकर पिहोवा, कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर में जोड़ियां से लेकर अलीपुर (कुरुक्षेत्र बॉर्डर) तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते इस मार्ग को भारी और हल्के वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। ऐसे में इस रास्ते से मेला स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक रूट निर्धारित किया है।
                  थाना यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ से कपाल मोचन मेले में आने वाले श्रद्धालु पीपली से शाहाबाद, उगाला, अधोया चौक और थाना छप्पर होते हुए मेला स्थल तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें और रास्ते में यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
*मेले से वापसी के लिए दो वैकल्पिक रास्ते निर्धारित*
                 यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि कपाल मोचन मेले से वापस करनाल और कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पहले मार्ग के तहत वाहन चालक शादीपुर चौक से जठलाना होते हुए रादौर के त्रिवेणी चौक तक पहुंच सकेंगे।
                वहीं, दूसरे वैकल्पिक मार्ग के तहत श्रद्धालु करेड़ा, अलाहर, करतारपुर और पाल्लेवाला से होते हुए रादौर त्रिवेणी चौक पहुंच सकते हैं। इन दोनों मार्गों के माध्यम से वाहन चालक बिना बंद सड़क वाले हिस्से से गुजरे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
             जिला पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में आने और वापस जाने के दौरान निर्धारित रूट प्लान का पालन करें। अनावश्यक रूप से बंद मार्ग पर जाने से बचें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इसके अतिरिक्त रूट के संबंध में जो भी नई जानकारी होगी उस बारे समय-समय पर मेले में आने वाले क्याश्रद्धालुओं को अवगत कराया जाएगा।
.
.
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/>
कोसी उठाते ओर डूबते सूरज को अर्ध देते हुए हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी.......
"छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब! CM नायब सैनी पहुंचे तो जुटी हजारों की भीड़..... पार्षद पवन प्रताप यादव की मौजूदगी में भव्य आयोजन..... 
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagarjagadhri nis:value=yamunanagarjagadhri nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatpooja nis:value=chhatpooja nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhathimaiya nis:value=chhathimaiya nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=2026chhatpooja nis:value=2026chhatpooja nis:enabled=true nis:link/>
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे यमुनानगर घाट पर छठी मैया का आशीर्वाद लेने .......
पुलिस विभाग में तीन कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कंधों पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
                   पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए तीन पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। एंटी नारकोटिक सेल में तैनात उप निरीक्षक ओम प्रकाश को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात मुख्य सिपाही महबूब अली और जगजीत सिंह को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने तीनों कर्मचारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
                  पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाओं को देखते हुए समय-समय पर उन्हें पदोन्नति प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में विभाग के तीन कर्मचारियों को उनके अगले पद पर पदोन्नत किया गया है। एंटी नारकोटिक सेल में कार्यरत उप निरीक्षक ओम प्रकाश को अब निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात मुख्य सिपाही महबूब अली तथा सर्बजीत सिंह को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
                पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
                पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति केवल पद में बदलाव नहीं, बल्कि कर्मचारी की जिम्मेदारियों में वृद्धि और उसकी सेवाओं के प्रति विभाग के विश्वास का प्रतीक भी है। पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय रहता है। ऐसे में कर्मचारियों की मेहनत और लगन को सम्मान देना जरूरी है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले तीनों कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे विभाग द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
कंबल, कम्फर्टर और रजाइयाँ अब मिलेंगी कम बजट में, बेहतरीन क्वालिटी और बड़े-बड़े ऑफर्स के साथ.....
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिनांक एक नवंबर को ट्रक से पकड़े 25 किलो डोडा चुरा पोस्त के मुख्य सप्लायर ढाबा संचालक को राजस्थान से किया गिरफ्तार।
               पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिनांक एक नवंबर को ट्रक से पकड़े 25 किलो डोडा चुरा पोस्त के मुख्य सप्लायर ढाबा संचालक को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।                  
               इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक एक नवंबर को कुलदीप नगर निवासी बलविंदर सिंह तथा गांव गधोला निवासी अमरजीत सिंह को 25 किलो डोडा चुरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह यह डोडा चुरा पोस्त राजस्थान के जिला प्रतापगढ़ के गांव बराह वरदा निवासी ढाबा संचालक प्रभु लाल पुत्र किशन लाल से लेकर आये थे। टीम में तुरंत कार्यवाही करते हुए ढाबा संचालक प्रभु लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
आप किसकी सरकार बना रहे हो कमेंट में जरूर बताएं...... 🤟🏻🙂
जगाधरी में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की धूम!.......🚩 भव्य शोभायात्रा, अद्भुत झांकियां और उमड़ा जनसैलाब......
हमारी छोरी के छोरे से कम है..... रिश्वत लेती पकड़ी गई एक महिला पुलिसकर्मी.... 😱
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagarjagadhri nis:value=yamunanagarjagadhri nis:enabled=true nis:link/>
यमुनानगर में रिश्वत लेते लेडी ASI पकड़ी..... 1 ट्रक निकलने के बदले ₹1000 लेती थी, 9 हजार कैश मिला.......ACB ने नोटों पर कैमिकल लगाकर पकड़ा..... 
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagarjagadhri nis:value=yamunanagarjagadhri nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryanapolice nis:value=haryanapolice nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jagadhari nis:value=Jagadhari nis:enabled=true nis:link/>
राजनीति के लिए नहीं जनता के मुद्दों के लिए लड़ा जाएगा आर्यन गुर्जर
यमुनानगर बस स्टैंड के समीप खुल चुका है हर सामान ₹99 
 डैडी जी 99 सुपर स्टोर <nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagar nis:value=Yamunanagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/>
मोबाइल नंबर 9896209310 /9896219311\9468279716
स्पेशल ऑफर दस गिफ्ट खरीदने पर 11 गिफ्ट मुफ्त पाए 
और इसके अलावा प्लास्टिक के समान पर 1000 की खरीद पर 10% की अतिरिक्त छूट
होलसेल में दुकानदार भाइयों के लिए स्पेशल ऑफर इसके अलावा और भी उपलब्ध है
"डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान रहें"*
*डिजिटल अरैस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं, यह सिर्फ साइबर अपराधियों की चाल : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल*
            आमजन को साइबर ठगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल आईपीएस द्वारा "डिजिटल अरेस्ट" जैसे फर्जी और भ्रामक साइबर फ्रॉड के संबंध में महत्वपूर्ण साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई भी कानूनी प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है और इस नाम पर की जाने वाली सभी कॉल व वीडियो कॉल पूरी तरह से ठगी का प्रयास हैं।
             पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी, कस्टम या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फोन या वीडियो कॉल करते हैं। वे पीड़ित को डराने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाते हैं, जैसे कि अवैध पार्सल, मनी लॉन्ड्रिंग या किसी गंभीर अपराध में नाम शामिल होना, और फिर "डिजिटल अरेस्ट" का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाते हैं।
*याद रखें*
 1.पुलिस कभी भी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती
2.किसी भी जांच एजेंसी द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने को नहीं कहा जाता
3.ओटीपी, बैंक विवरण या निजी
जानकारी मांगना ठगी का स्पष्ट संकेत है
*डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के सामान्य तरीके*
1.लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव
2.घर से बाहर न निकलने और किसी से बात न करने की धमकी
3.डर का माहौल बनाकर तुरंत पैसे ट्रांसफर कराने का प्रयास
*कैसे बचें*
1.ऐसे किसी कॉल से घबराएं नहीं, सतर्क रहकर तुरंत कॉल काटें
2.किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी या बैंक संबंधी जानकारी न दें परिवार के सदस्यों या नजदीकी पुलिस, थाना/चौकी से तुरंत संपर्क करें
*शिकायत तुरंत दर्ज करें*
साइबर हेल्पलाइनः 1930 या 
www.cybercrime. gov. in या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी जिला पर तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाएं। 
 *जिला पुलिस की अपील* 
     जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि साइबर अपराधियों द्वारा फैलाए जा रहे डर और भ्रम को समय रहते रोका जा सके। साइबर अपराधी आपकी जल्दबाजी, लालच व डर को हथियार बनाते हैं, घबराएं नहीं, सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सतर्कता ही सुरक्षा है।
*जिला पुलिस सदैव आपकी सेवा में।*
GRP और RPF टीम ने किया लोगों को जागरूक चलती ट्रेन से ना तो उतरे और ना ही चढ़े..... 
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunagar nis:value=yamunagar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/>
अलर्ट मोड पर नजर आई GRP और RPF टीम.... सवारियों को किया अवेयर और साथ ही बैग की करी चेकिंग...... 
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunagar nis:value=yamunagar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jagadhri nis:value=jagadhri nis:enabled=true nis:link/>
ट्रेन की चपेट में आने से स*र हुआ ध*ड़ से अलग.... पास मिला एक टूटा मोबाइल....GRP पुलिस पहुंची मौके पर....
थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिगा लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगाने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिगा लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगाने के आरोप एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट संयुक्त अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
                 थाना प्रबंधक विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की दिनांक 11 अगस्त को वह बिना घर में बिना किसी को बताएं चली गई। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। नाबालिक लड़की को बरामद करने के लिए तकनीकी सहायता से दिल्ली से बरामद किया गया। जांच के दौरान पता चला कि जोगिंदर नगर निवासी अमन कुमार पुत्र मनोज कुमार नाबालिक लड़की को शादी की नीयत से भगा कर ले गया था। इस शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसआईं मीनाक्षी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बुढ़िया चौक पर मंगल को होगा दंगल..😱🤟🏻
.
.
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunagar nis:value=yamunagar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/>
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक ट्रक से 25 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
                      पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशानुसार जिला की एंटी नारकोटिक सेल लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक ट्रक से 25 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  
                    इंचार्ज अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कुलदीप नगर मार्केट नजदीक चांदपुर अंडरपास के पास अपने ट्रक HR-45B- 9048 में नशीले पदार्थ बेचने के लिए खड़े हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश, एएसआई प्रवीन,जसबीर, कुलदीप सिंह, मुख्य सिपाही मोनू, रवि व सुल्तान की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौका पर पहुंचकर दो युवकों को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रादौर अनिल कुमार को बुलाया गया। जिनके सामने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 25 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ पर जिनकी पहचान चालक व मालिक कुलदीप नगर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र वरयाम सिंह तथा गांव गधोला निवासी अमरजीत पुत्र मंगा सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
               इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वह यह डोडा चूरा पोस्त राजस्थान से लेकर आए थे। आरोपियों पर पहले भी राजस्थान में एनडीपीएस का एक-एक मुकदमा दर्ज है।
आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आस्ट्रेलिया का स्टडी व टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर युवती और उसके परिवार से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। 
                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आस्ट्रेलिया का स्टडी व टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर युवती और उसके परिवार से  धोखाधड़ी करने के आरोप में पंजाब के जिला मोहाली के खूनी माजरा निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
                       इंचार्ज मनजीत ने बताया कि गांव ककड़ौनी निवासी रंजीता ने शिकायत में बताया था कि गुरप्रीत सिंह ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए स्टडी व टूरिस्ट वीजा लगवाने का भरोसा दिया था। इसके लिए उसने करीब 30 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। आरोपी ने परिवार से अलग-अलग किस्तों में नकदी और बैंक खातों के माध्यम से रकम प्राप्त की। शिकायत के अनुसार, 10 जनवरी 2024 को परिवार ने करीब 14 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा बैंक खातों से भी छह लाख 85 हजार रुपये आरोपी के खाते में भेजे गए। आरोप है कि आरोपी ने करीब सात महीने तक वीजा नहीं लगवाया। इसके बाद उसने इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया और फाइल करनाल से लगवाने की बात कही। बाद में फीस रिफंड कराने के नाम पर भी टालमटोल करता रहा। रुपये मांगने पर धमकी दी। इस मामले में थाना साढौरा में 19 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही आर्थिक अपराध शाखा तफ्तीश कर रही थी। तफ्तीश करते हुए अब आरोपी को पंजाब के मानसा जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
करवा चौथ वाले दिन युवती ने लगाया फं*दा आखिर क्या है पूरा मामला...... 
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=awaazharyanaki nis:value=awaazharyanaki nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagar nis:value=yamunanagar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jagadhari nis:value=Jagadhari nis:enabled=true nis:link/>
"डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान रहें"*
*डिजिटल अरैस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं, यह सिर्फ साइबर अपराधियों की चाल : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल*
            आमजन को साइबर ठगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल आईपीएस द्वारा "डिजिटल अरेस्ट" जैसे फर्जी और भ्रामक साइबर फ्रॉड के संबंध में महत्वपूर्ण साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई भी कानूनी प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है और इस नाम पर की जाने वाली सभी कॉल व वीडियो कॉल पूरी तरह से ठगी का प्रयास हैं।
             पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी, कस्टम या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फोन या वीडियो कॉल करते हैं। वे पीड़ित को डराने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाते हैं, जैसे कि अवैध पार्सल, मनी लॉन्ड्रिंग या किसी गंभीर अपराध में नाम शामिल होना, और फिर "डिजिटल अरेस्ट" का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाते हैं।
*याद रखें*
 1.पुलिस कभी भी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती
2.किसी भी जांच एजेंसी द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने को नहीं कहा जाता
3.ओटीपी, बैंक विवरण या निजी
जानकारी मांगना ठगी का स्पष्ट संकेत है
*डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के सामान्य तरीके*
1.लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव
2.घर से बाहर न निकलने और किसी से बात न करने की धमकी
3.डर का माहौल बनाकर तुरंत पैसे ट्रांसफर कराने का प्रयास
*कैसे बचें*
1.ऐसे किसी कॉल से घबराएं नहीं, सतर्क रहकर तुरंत कॉल काटें
2.किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी या बैंक संबंधी जानकारी न दें परिवार के सदस्यों या नजदीकी पुलिस, थाना/चौकी से तुरंत संपर्क करें
*शिकायत तुरंत दर्ज करें*
साइबर हेल्पलाइनः 1930 या 
www.cybercrime. gov. in या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी जिला पर तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाएं। 
 *जिला पुलिस की अपील* 
     जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि साइबर अपराधियों द्वारा फैलाए जा रहे डर और भ्रम को समय रहते रोका जा सके। साइबर अपराधी आपकी जल्दबाजी, लालच व डर को हथियार बनाते हैं, घबराएं नहीं, सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सतर्कता ही सुरक्षा है।
*जिला पुलिस सदैव आपकी सेवा में।*
बुढ़िया चौक पर 4 मौ*त.... कौन लेगा जिम्मेदारी..... बड़े वाहन के ऊपर रोक लगाने की मांग.....
करवाचौथ से एक दिन पहले लगाया युवती ने फं*दा..... लेकिन मायके पक्ष का कहना कि ससुराल वालों ने की है हत्या..... न्याय की कर रहे हैं गुहार ......रो-रोकर हुआ बुरा हाल परिवार वालों का......