पटना ग्रामीण: AN कॉलेज में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी, कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था: अधिकारी
पटना के 14 विधानसभा क्षेत्र के लिए काउंटिंग पटना के AN कॉलेज में होनी है। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी भी पूरी कर ली गई है। यह तस्वीर हम आपको गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे की दिखा रहे हैं, जहां AN कॉलेज में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनके पास आईडी है।