पटना ग्रामीण: अनंत सिंह के आवास पर बनी 2 लाख मिठाई, पूरी, सब्जी, पुलाव और चटनी का होगा महाभोज
बाहुबली अनंत सिंह भले हीं जेल में बंद हो लेकिन उनके जीत को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस तस्वीर हम आपको गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे की दिखा रहे हैं, जब शुक्रवार की सुबह 10:00 से आयोजित होने वाले जीत के इस महाभोज को लेकर 200000 मिठाइयां बनकर तैयार हो गई है, जिसमें एक लाख रसगुल्ले तो एक लाख गुलाब जामुन शामिल है।