पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव के भाजपा में जाने की अटकलें तेज, रवि किशन और तेज प्रताप कान में फुसफुसाते दिखे
पार्टी और परिवार से निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में है। वहीं लगातार तेज प्रताप यादव रवि किशन के साथ नजर आ रहे हैं। कई दिनों से कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव को भाजपा अपने साथ लाना चाहती है। वहीं गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ये अटकलें और तेज हो गई।