पटना ग्रामीण: पटना में लगे पोस्टर: तेजस्वी यादव ने कहा 'अलविदा चाचा', अमित शाह भी दिखे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कल यानी कि शुक्रवार को काउंटिंग होनी है। कल ये पता चल जाएगा कि आखिर बिहार की सत्ता कौन संभालेगा और कौन बिहार का अगला CM बनेगा। लेकिन रिजल्ट के पहले हीं पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक पोस्टर देखने को मिला, जिसमें कुर्सी पर सीएम नीतीश कुमार बैठे हैं, जबकि अमित शाह भी उनके बगल में खड़े नजर आ रहे है