बदायूं: लभारी गांव की महिला अधिवक्ता को दबंगों ने जान से मारने और चेहरे पर एसिड डालने की दी धमकी
Budaun, Budaun | Dec 7, 2024 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के लभारी गांव की रहने वाली महिला अधिवक्ता कु.नीतू शर्मा पुत्री स्व.ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उसको एक गाय घायल अवस्था में मिली थी। जिसका उसने पालन पोषण इलाज कराया था। उसके बाद गांव के ही दबंग उसके घर आये और अपनी गाय बताने लगे और 13 नवंबर को शाम को उसके घर से वह लोग गाय और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करके ले गए।