बदायूं: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मंडी समिति के पास अचेत मिले अज्ञात युवक को एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 7, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मंडी समिति के पास पड़े अज्ञात अचेत युवक को राहगीरों ने देखा और 108 एंबुलेंस कर्मियों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अज्ञात अचेत युवक को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात अचेत युवक का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। और थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है।