18 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस का होगा आयोजन.
155087 शिशुओं, बच्चों तथा किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा.
चंबा, 21 अगस्त
उपायुक्त मुकेश रेस्पवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे 18 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस NDD के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फ़ोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक मे 18 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ जालम भारद्वाज ने बताया कि 18 सितम्बर को
जिले भर के 19 साल तक के सभी बच्चों एवं किशोरों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी ।
इसके तहत 155087 शिशुओं , बच्चों तथा किशोरों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।
इसके अलावा एक वर्ष से 5 वर्ष तक की आयु वाले 39534 बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। 24 सितम्बर को मॉपअप राउंड किया जाएगा जिस मे सभी छूटे बच्चों को कवर किया जाएगा
कृमि नाशक दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त चंबा मुकेश रेस्पवाल ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित बनाने को कहा।
उपायुक्त ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से सभी स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाने को भी निर्देशित किया।
जिला एवं खंड स्तर पर अभियान के दौरान प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर भी उपायुक्त चंबा ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा डॉ कविता महाजन जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरित पूरी डॉ सुहेल डॉ राज कुमार सूर्या मेडिकल कॉलेज चंबा उपस्थिति रहे
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026