ग्राम पंचायत खड़ोय मजरा मोतीपुर निवासी ग्रामीण लोगों ने आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम में सर्वे नंबर 818 की भूमि राजस्व अभिलेखों में श्मशान के रूप में आरक्षित है। ग्रामीणों का कहना है की ठोस कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं मिला और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए, ग्रामीणों को धरने पर बैठे हुए आज बारहवां दिन जारी है।