धनौरा: गजरौला शहर के इंदिरा चौक पर 2 युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
गजरौला शहर के इंदिरा चौक पर मंगलवार को लगभग 3:00 बजे दो युवकों में जमकर मारपीट होने लगी, वह मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी को लेकर दो युवकों में मारपीट हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।