धनौरा: गजरौला में गेस्ट हाउस संचालक ने प्रेमिका को गोली मारकर की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित विनायक गेस्ट हाउस जो पूर्व में ओयो होटल था में मंगलवार सुबह 7:44 पर प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद स्थानीय पुलिस चौकी औद्योगिक चौकी पहुंच गया। घटना के बाद एसपी अमित कुमार आनन्द, एएसपी राजीव कुमार सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की गहन जांच की।