धनौरा: बछरायूं के गांव मलेशिया में नाले में गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बछरायूं: थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया मे 70 वर्षीय प्रभु सिंह पुत्र हीरा सिंह का परिवार रहता है। रविवार को 8 बजे गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रभु सिंह भाग लेने के लिए गए थे। लेकिन, यहां से घर वापस नहीं लौटे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने गांव में तलाशा, मगर कुछ पता नहीं लग पाया।