धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मंडी धनौरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
क्षेत्र के गांव कमेलपुर निवासी सूरज सिंह ने अपनी बेटी कामना का विवाह 16 माह पूर्व करन सिंह निवासी कैसरा के साथ किया था। शादी के समय पिता ने अपनी पुत्री को यथासंभव दान दहेज दिया था। मगर, ससुराल पक्ष के लोग आए दिन विवाहिता को एक लाख की नकदी व बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 16 फरवरी को कामना को मारपीट कर घर से निकाल दिया।