धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 6 बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पुलिस ने किया बरामद
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी 6 बच्चों की मां अब से 15 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिवार के लोग परेशान थे और उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।