धनौरा: गजरौला ओ पी एस इंटरनेशनल स्कूल में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, वृंदावन से आए कलाकारों ने लिया भाग
ओ पी एस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस होली महोत्सव में छात्रों ने अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी से समां बांध दिया। होली के रंग में रंगे बच्चों ने जब कृष्ण भजन और होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, तो पूरे परिसर में उल्लास की लहर दौड़ गई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की झांकी ने वृंदावन के माहौल की अनुभूति कराई।