हज़ारीबाग: हजारीबाग में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न, पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 25 साल पुराना हिसाब चुकता
9 मार्च, रविवार की देर रात, भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 25 साल पुराना बदला भी पूरा कर लिया, साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। रविवार देर रात जैसे ही टीम इंडिया ने विजयी रन बनाया, हजारीबाग के झंडा चौक, आनंद चौक, कोर चौक और कई अन्य स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।