हज़ारीबाग: एनटीपीसी पदाधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड का असर, 24 घंटे से कोयला डिस्पैच ठप, कोल स्लाइडिंग में सन्नाटा
हजारीबाग में एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद कोल ट्रांसपोर्टेशन पर सीधा असर पड़ा है। घटना के बाद से एक भी कोयला रैक बाहर नहीं भेजा गया है। बानादाग कोल स्लाइडिंग में सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां आमतौर पर कर्मियों और अधिकारियों की हलचल बनी रहती थी। हजारीबाग से प्रतिदिन 15 कोयला रैक देश के विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों तक भेजे जाते हैं, लेकिन घटना के बाद से डिस्पैच पूरी तरह से ठप है। केरेडारी, चट्टी बरियातू, पकरी बरवाडीह सहित सभी डिस्पैच ट्रांसपोर्टेशन का काम बीते 24 घंटे से रुका हुआ है।