हज़ारीबाग: ब्रह्मर्षि समाज हजारीबाग में होली मिलन समारोह में हुआ धमाल
ब्रह्मर्षि समाज, हजारीबाग द्वारा हजारीबाग शहर के रांची पटना- रोड़, उपकार होटल के सामने स्थित प्रोवेश रिसोर्ट परिसर में रंग व राग का रंग- बिरंगा पर्व होली से पूर्व होली मिलन समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्साह से लबरेज़ ब्रह्मर्षि समाज, हजारीबाग के लोगों ने रंग- गुलाल से सने गाल के साथ पीले अंग- वस्त्र ओढ़े फगुआ गीतों पर जमकर धमाल किया।