हज़ारीबाग: आकाशदीप होटल में आंदोलनकारी और विस्थापितों ने सेमिनार का आयोजन किया, 24 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे
झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में हजारीबाग के आकाशदीप होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार में 24 मार्च को झारखंड के विस्थापितों के पुनर्वास नियोजन एवं मुआवजा के सवालों एवं झारखंड आंदोलनकारियों के रोजी रोजगार नियोजन की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।