Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
raviktr5
तीन करोड़ के पंचायत सरकार भवन में दिखीं दरारें, अनियमितता के आरोपों के बीच जेई ने बताया हेयर क्रैक
Katihar, Katihar
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
कटिहार में रेफर के नाम पर भड़के परिजन, सदर अस्पताल में जमकर बवाल
Katihar, Katihar | Aug 27, 2026
बारिश में बिजली पोल बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आए किसान की इलाज के दौरान मौत
Katihar, Katihar | Aug 27, 2026
‘समृद्ध महिला - समृद्ध बिहार अभियान” कार्यक्रम का शुभारम्भ* कटिहार ,27 अगस्त 2026, गुरुवार। NIC सभागार समाहरणालय कटिहार में आज दिनांक 27 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया | कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिले के NIC सभागार में किया गया | समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्धमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया जाना है | इसके तहत पंचायतों में ग्रामीण हाट, पशुघर, उद्धमी वर्कशेड, बिक्री केंद्र आदि के निर्माण को बढ़ावा दिया जाना है | इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम क़िस्त के रूप में बिहार के 4 लाख महिला लाभार्थी, द्वितीय क़िस्त के तहत एक लाख महिला लाभार्थी एवं जीविका निधि के तहत 10,000 महिला लाभार्थी के खाते राशि अन्तरण किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री बिहार ने बिहार के सभी जिले से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किया | इस मौके पर NIC सभागार में जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त कटिहार, निदेशक डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जीविका दीदियाँ एवं जिला स्तरीय सभी प्रबंधक शामिल हुए | समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को कटिहार जिले के 14505 महिलाओं को प्रथम क़िस्त के तहत दस हजार (10000/-) रुपए की आर्थिक सहायता,4526 महिलाओं को द्वितीय क़िस्त के तहत बीस हजार (20000/-) रुपए की आर्थिक सहायता, एवं 1012 महिलाओं को जीविका निधि के तहत लगभग 5 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया| माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार शुरू करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिनांक 29 अगस्त 2025 को “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की घोषणा की गई थी | इस योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है| सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य कर दिया है | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम क़िस्त के तहत 10000 रुपए आर्थिक सहायता दी जा रही है | तत्पश्चात 6 महीने के बाद उनकी रोजगार की स्थिति को देखते हुए 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है | माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा अबतक कटिहार जिले के 5.5 लाख से अधिक महिलाओं के आधार से लिंक खाते में 10000-10000 रुपए DBT के माध्यम से भेजा जा चूका है | जीविका द्वारा ग्रामीण स्तर पर गठित महिला ग्राम संगठन के द्वारा स्वयं सहायता समूह के दीदियों का बैठक कर महिलाओं का आवेदन स्वीकार किया गया | जिसमें ग्राम संगठन की पदधारियों के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन तैयार करवाया गया, तथा सभी आवेदनों को एकत्रित कर जीविका के प्रखंड कार्यालय द्वारा राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए MIS पर प्रविष्टि कराई गई | जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 27, 2026
आज दिनांक 27.8.2026 को श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन, कटिहार प्रखंड के सिरनियाँ पूर्वी पंचायत के मनरेगा भवन में जिला पदाधिकारी, कटिहार, श्री आशुतोष दिवेरी द्वारा श्री गुरु संत रविदास जी के तैलचित्र पर पुष्प गुच्छ समर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कटिहार विधानसभा क्षेत्र के मानतीय विधायक तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार श्री तार किशोर प्रसाद, जिला बीस सूत्री के अध्यक्ष श्री मनोज राय तथा अन्य सदस्य तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटिहार तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहें। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस शिविर का उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा अनुसूचित जाति एवं अनु जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। यह कार्यक्रम आज 27.08.2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 15.02.2027 तक कटिहार जिला के सभी प्रखंडों के महादलित 'टोलों में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आवेदनकर्ताओं से आवेदन शिविर के पूर्व ही प्राप्त कर, शिविर के दिन हकदारी (Entitlement) का वितरण किया जाएगा। शिविर के दिन भी छूटे हुए आवेदनकर्ता से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नन्ही छात्राओं ने जिला पदाधिकारी कटिहार की कलाई पर राखी बांधकर शुभेच्छा एवं आशीर्वाद प्राप्त की। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar
Katihar, Bihar | Aug 27, 2026
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन* *आज दिनांक 27.08.2026 को जिला पदाधिकारी, कटिहार की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम, कटिहार के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय “बेटी जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* *कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।* कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस० द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों, लाभुकों एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा 0 से 3 माह तक की कन्या शिशुओं एवं उनकी माताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कन्या शिशुओं के बीच Baby Kit का वितरण किया गया तथा उनकी माताओं को फलों की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित माताओं एवं परिजनों को कन्या शिशु के जन्म के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष ध्यान देने की अपील की गई। उन्होंने कन्या शिशुओं का समय पर एवं संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बालिकाओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लोगोयुक्त School Bag एवं Water Bottle का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि बालिकाएं समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कन्या जन्म को सम्मान देना तथा बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल केंद्रित योजनाओं के संबंध में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम एवं आई०सी०डी०एस०, कटिहार द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से सफलतापूर्वक किया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Aug 27, 2026
कटिहार में टोटो की सीट फाड़ने का विवाद बना खूनी खेल, 13 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या; एक गिरफ्तार, तीन फरार
Katihar, Katihar | Aug 27, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 27, 2026