उधवा: उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन को मजबूर
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का असर अब देखने लगा है। गंगा नदी किनारे बसे घरों तक बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है। जिससे लोगों की समस्या काफी बढ़ गई है। दियारा क्षेत्र के कुछ सड़कों पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है।