महसी: तमाचपुर में बकरी उठाकर भाग रहे भेड़िए को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची
रामगांव थाना क्षेत्र के तमाचपुर गांव में शनिवार रविवार की रात करीब 12:30 भेड़िए ने बकरी को शिकार बनाकर भाग रहा था। तभी गांव के लोगों ने भेड़िए को घेर लिया और पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और भेड़िए के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। ज्ञात हो कि बीते तीन-चार माह से महसी इलाके में भेड़िया का आतंक बना है