महसी: मास्टर पुरवा में सरयू नदी ने बरपाया कहर, दर्जनों मकान नदी की धारा में समाहित, कई बीघा उपजाऊ भूमि भी नदी में समाई
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मास्टर पुरवा गांव के दर्जनों मकान सरयू नदी की धारा में समाहित हो गए। तकरीबन 25 से 30 बीघा उपजाऊ भूमि नदी के पेट में समा गई है। नदी के कटान से आहत ग्रामीण भगवान से प्रार्थना कर निजात मांग रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक वीडियो सामने आया जिसमें महिला लड्डू गोपाल को हाथों में लेकर कटान से निजात पाने की प्रार्थना कर रही है।