बैतूल नगर: बैतूल ओलंपिक मशाल की तर्ज पर दौड़ेगी डाक कावड़, फौजी बनने को तैयार युवाओं का अनोखा संकल्प”
बैतूल में सावन के पावन माह में आस्था और जोश का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे 100 से ज्यादा युवाओं ने सोमवार सुबह अनोखी डाक कावड़ यात्रा का संकल्प लिया। सुबह करीब 4 बजे बैतूल के अंबेडकर चौक पर युवा एकत्रित हुए और वाहनों से खेड़ी-सांवलीगढ़ स्थित ताप्ती नदी के लिए रवाना हुए। यहां स्नान के बाद ताप्ती नदी का पवित्र जल डाक कावड़ म