सहसवान: दहगवाँ क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई समरसता कलश यात्रा
दहगवाँ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा शेखूपुरा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा एवं समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली से लाई गई पावन माटी का श्रद्धा, आस्था और सम्मान के साथ दहगवाँ मंडल में स्वागत किया गया।