मुरैना: ग्राम पढ़ावली में विजासन माता मंदिर का निर्माण वन विभाग ने रोका, ग्रामीणों और विधायक ने SDM को दिया ज्ञापन
Morena, Morena | May 13, 2026 ग्राम पढ़ावली में विजासन माता मंदिर निर्माण कार्य को वन विभाग द्वारा रोके जाने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी को लेकर आज क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ग्रामीणों के साथ नई कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर मंदिर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग रखी।ग्रामीणों का कहना है कि विजासन माता मंदिर आस्था का केंद्र है।