प्रतापनगर में युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में आक्रोश
टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक केतन लाल की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना में उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी घायल बताया जा रहा है, जिसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। #facebookreelsviral #viralreelschallenge #facebookreels #facebookviral #NewsUpdate #tehri #hounerkilling #death #love #girl #rudraprayag_uttrakhand #boy