कसिया: तरयासुजान पुलिस ने गोवंश तस्करी आदि के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तरयासुजान पुलिस ने गोवध आदि के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोवध आदि के मुकदमें में वांछित अभियुक्त सुशील सिंह पुत्र स्व. दरोगा सिंह निवासी दौनहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को अभियुक्त के गांव से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।