कसिया: कसया पुलिस ने एक अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने एक अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। प्रभारी निरीक्षक कसया गिरजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ एक अवैध रिवाल्वर 32 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ विनीत पांडेय पुत्र गंगा सागर पांडेय निवासी गोविंदपुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।