कसिया: तरयासुजान पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि के मामले में बांछित एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि के मामले में एक अभियुक्त एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। तरयासुजान थाने के अपराध निरीक्षक संजय कुमार शाही ने पुलिस टीम के साथ हत्या के प्रयास आदि के मामले में वांछित अभियुक्त सतेन्द्र कुमार शुक्ला पुत्र जयप्रकाश शुक्ला निवासी तरयासुजान एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।