कसिया: सलेमगढ़ के छावनी टोला में हुई मारपीट में महिला का फटा सर सीएचसी तमकुही में चल रहा इलाज
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ के छावनी टोला में कुछ लोगों ने मामूली बात पर एक महिला की पिटाई कर दी।इस मारपीट की घटना में महिला का सर फट गया है। महिला के पति अनिल प्रसाद ने बताया कि मैं मजदूरी करने गया था। मेरी पत्नी सोनी देवी उम्र 22 वर्ष घर पर अकेली थी। इसी दौरान बगल के लोगों ने मामूली बात पर मेरी पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे उसका सर फट गया।