जयसिंहनगर: चितरांव में मारपीट करने का मामला आया सामने, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरांव में मारपीट करने का मामला शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है फरयादी लोकनाथ लोहार पुत्र भैयालाल लोहार निवासी चितरांव ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ राकेश लोहार पुत्र बुदिया लोहार ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।