जयसिंहनगर: कनाड़ी मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनाड़ी मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला शुक्रवार की दोपहर 12 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है सूचना प्राप्त हुई कि कनाड़ी मुख्य मार्ग में एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से गिरा हुआ है और उसकी मौत हो गई है।सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की।