**सेवा, कर्तव्य और समर्पण: क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय को दी गई भावभीनी विदाई**
30.07.2026 को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के स्थानांतरण के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा की तथा नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#
Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 3, 2026