रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र स्थित नवीन मार्केट में शनिवार को एक निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल विभाग को सूचना दे दी गई, जिससे दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। पंडाल निर्माणाधीन होने के कारण आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
#FireAccident #NaveenMarketraipur #raipurgolbazar #BreakingNews #rsipurnewschhattisgarh #PandalFire #SafetyFirst #CityUpdates