पिपरा: कटैया चौक के समीप कार ने कीर्तन कर रहे छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत
Pipra, Supaul | Aug 26, 2026 पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के समीप एनएच-327ई पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बजरंगबली मंदिर के पास सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे छह लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।