पौड़ी: जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण, कहा- शांतिपूर्ण चल रही है मतगणना
Pauri, Garhwal | Jul 31, 2025 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत चल रही मतगणना प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न मतगणना स्थलों पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने पौड़ी और खिर्सू ब्लॉक के मतगणना केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मतगणना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रही है।